फाजिल्का में शुभमन गिल के दादा-दादी की अरदास:बोले- टॉस हारना अच्छा संकेत, पैतृक गांव में चल रहा माला जाप

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला है। इस मुकाबले में सभी की नजरें युवा बल्लेबाज शुभमन गिल पर टिकी हैं। शुभमन के पैतृक गांव जैमल सिंह वाला में उनके दादा दीदार सिंह गिल और दादी गुरमेल कौर ने माला जाप शुरू कर दिया है और कामना की जा रही है कि भारत आज शानदार जीत हासिल करे l इतना ही नहीं न्यूजीलैंड की विकेट हासिल करते देख शुभमन के दादा दादी तालियां बजा खुश होते दिखाई दिए l भारत जितनी बार टॉस हारा, मैच जीता शुभमन गिल के दादा दीदार सिंह ने कहा कि आज तक भारत जितनी बार टॉस हारा है, तभी भारत ने जीत दर्ज की है l आज भी इसी टास की हार का भारत को लाभ होगा l उन्होंने कहा कि भारत के स्पिनर खिलाड़ी जहां रन लेने से बचाव करते है, वहीं विकेट भी हासिल कर रहे है l इसके लिए शुभमन के दादा दीदार सिंह ने जडेजा की तारीफ की l मां घर में दो समय करती थी पाठ उन्होंने कहा कि उनका लड़का और शुभमन का परिवार मोहाली शिफ्ट हुए कई बरस बीत गए, लेकिन उनकी मां प्रेम कौर की बदौलत ही आज वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं l उन्होंने बताया कि उनकी माता प्रेम कौर का 31 दिसंबर 2002 में देहांत हो गया था, लेकिन वह अपने पैतृक गांव और अपने मां की निशानी इस घर को छोड़ना नहीं चाहते, जो यहां दो समय पाठ करती थी l पोते शुभमन गिल से बहुत उम्मीद उन्होंने कहा कि आज चैंपियन ट्राफी 2025 का फाइनल है l जिसके लिए वह अपने पोते शुभमन गिल और भारत टीम के लिए अरदास कर रहे हैं कि आज वह बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत हासिल करें और उन्हें अपने पोते से भी बहुत उम्मीद है l दीदार सिंह की उम्र करीब 88 वर्ष है, आज भी वह खुद खेत जाते है और रोजाना चार किलोमीटर सैर करते है l जिसके बाद वह घर पर लगाए फ्रूट और सब्जियों के पौधों की देखभाल के लिए दो घंटे लगाते है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *