फाजिल्का में सरकारी ITI में कब्जे की कोशिश:ईंट डाली गई, स्टूडेंट्स का प्रदर्शन, प्रिंसिपल ने प्रशासन से की शिकायत

फाजिल्का में मलोट रोड पर सरकारी आईटीआई के बाहर आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन ने रोष प्रदर्शन किया गया l आरोप लगाए जा रहे है कि सरकारी आईटीआई की जगह पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है l जिसके चलते ईटों से भारी ट्रालियां भी मंगवाई गई है l सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और इसे रुकवा दिया गया l हालांकि इसको लेकर शिकायत पुलिस को की गई है l सर्वभारत नौजवान सभा के जिला सचिव सुबेग सिंह और जिला अध्यक्ष हरभजन छपड़ीवाला ने बताया कि आज सरकारी छुट्टी होने के चलते सरकारी आईटीआई की जगह पर अवैध कब्जा करने की नीयत से ट्रालियां भरकर ईंट मंगवाई गई l लेकिन जब इसका पता उन्हें चला तो वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रोष प्रदर्शन किया गया l इस अवैध कब्जे को लेकर मौके पर पुलिस को बुलाकर उन्हें शिकायत दर्ज करवाई गई है l उनका कहना है कि पुलिस को दी गई शिकायत के दौरान उन्होंने दावा किया है कि अगर उनकी सुनवाई न हुई तो वह संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे और अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा l प्रिंसिपल ने की प्रशासन को शिकायत
प्रिंसिपल अंग्रेज सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बीते साल दिसंबर से सरकारी आईटीआई पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की जा रही है l जिसको लेकर जिला प्रशासन, तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक सिखलाई विभाग पंजाब और पुलिस प्रशासन को भी शिकायत भेजी जा चुकी है l एसएचओ लेखराज का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है l उनका कहना है कि एक पक्ष अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहा है तो दूसरा पक्ष अपना मालिकाना हक जता रहा है l लेकिन उनके द्वारा रिकॉर्ड तलब किया गया है l रिकॉर्ड चेक करने के बाद ही जांच में कुछ सामने आ पाएगा l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *