फाजिल्का के भारत-पाकिस्तान सरहदी इलाके में पाकिस्तान से आया ड्रोन हेरोइन फेंककर फरार हो गया l इस दौरान बीएसएफ द्वारा फायरिंग और इलू बम भी चलाए गए, लेकिन ड्रोन हाथ नहीं लगा। इसके बाद पुलिस के साथ मिलकर चलाए गए सर्च आपरेशन में हेरोइन की बरामदगी हुई है l पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी हैl 532 फाजिल्का के सदर थाना के एसएचओ शिमला रानी ने बताया कि बीएसएफ द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि फाजिल्का के भारत पाकिस्तान सरहदी इलाके की बीओपी जीजी बेस के नजदीक ड्रोन की मूवमेंट हुई हैl जिस पर अब बीएसएफ ने पुलिस टीम के साथ मिलकर इलाके को सील कर दिया और करीब चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिसके बाद में खेतों को जाने वाले सरकारी रास्ते से हेरोइन का एक पैकेट बरामद हुआ है l पैकेट में 532 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। कोर्ट में पेश की जाएगी हेरोइन इस मामले पर सदर थाना में दर्ज कर दिया गया है और मामले में बरामद हुई हेरोइन को आज अदालत में पेश की जाएगा l मामले में जांच शुरू कर दी गई है l एसएचओ शिमला रानी का कहना है कि मामले में जांच दौरान जो भी आरोपी पाया जाएगा उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बरामद की गई हेरोइन की कीमत साढ़े तीन करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है।


