फाजिल्का में सीमा पर पाकिस्तान से आया ड्रोन बरामद,:BSF ने इलाका सील कर चलाया सर्च ऑपरेशन; पुलिस जांच में जुटी

फाजिल्का में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बीएसएफ ने पाकिस्तान से आया एक ड्रोन बरामद किया है। बताया जा रहा है कि सरहदी इलाके में ड्रोन की मूवमेंट हो रही है। इसी के चलते सरहद पर सतर्क BSF जवानों द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। अब भी जब ड्रोन मूवमेंट की आशंका हुईं तो BSF ने इलाका सील कर सर्च ऑपरेशन चलाया तो खेत में गिरा हुआ ड्रोन बरामद हुआ। जिसे BSF ने अपने कब्जे में लेकर जलालाबाद सदर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए जलालाबाद के डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि भारत पाकिस्तान सरहदी इलाके में अक्सर ही ड्रोन की मूवमेंट की सूचना मिलने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जाता है। DSP गुरसेवक बोले- तस्कर नापाक कोशिशों को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं क्योंकि पाकिस्तान में बैठे तस्कर अक्सर ही अपनी नापाक कोशिशों को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। लेकिन BSF और पुलिस लगातार इन नापाक कोशिशों को नाकाम कर रही है। इसी के चलते जलालाबाद के सरहदी इलाके एसएस वाला के नजदीक ड्रोन की मूवमेंट हुई। जिसके बाद BSF ने इलाके को सील कर दिया। सील करने के बाद जब सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो खेत में पड़ा हुआ एक ड्रोन बरामद हुआ है। जिसे बीएसएफ ने अपने कब्जे में लिया और उसके बाद सदर जलालाबाद पुलिस के हवाले कियाहै। इसको लेकर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा नंबर 23 दर्ज कर दिया है। पुलिस ने अपने खुफिया सोर्स एक्टिव कर दिए हैं और जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *