फाजिल्का में स्टेशन पर दिव्यांग लड़की का हंगामा:फिरोजपुर की ट्रेन में अकेली आई, ऑटो के पीछे दौड़ी, महिलाओं ने पकड़ी

फाजिल्का जिले के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक दिव्यांग लड़की द्वारा हंगामा किया गया l हालांकि पहले लड़की रेलवे स्टेशन से बाहर निकली और ऑटो के पीछे भागने लगी l जोर-जोर से चीखने की आवाज सुन इलाके की महिलाएं इकट्ठा हुई, जिन्होंने उसे पकड़ लिया और बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया l स्टेशन के बाहर जोर-जोर से चीखने लगी बताया जा रहा है कि फिरोजपुर से आई रेलगाड़ी से उक्त लड़की उतरती है l जिसके बाद अचानक वह रेलवे स्टेशन से बाहर की ओर भागती है और ऑटो के पीछे भागना शुरू कर देती है l वहीं जोर-जोर से चीखने लगती है, आवाज सुनकर रोड पर कपड़े बेच रही महिलाएं इकट्ठा हुई और उसे पकड़ लिया, जिसे वापस रेलवे स्टेशन पर लाया गया। उन्हें शक है कि शायद उसे कोई छोड़कर चला गया है। महिलाओं ने पकड़ पुलिस को सौंपा वहीं महिलाओं ने लड़की से कई बार पता पूछने का प्रयास किया और कॉपी पेन देकर लिखने के भी बोला, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे पाती, क्योंकि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है l जिसके बाद रेलवे स्टेशन पर भी उसके द्वारा जमकर हंगामा किया गया और वह जोरदार चीखने लगी l आखिरकार महिला पुलिसकर्मियों को बुलाकर लड़की को उनके हवाले कर दिया गया है l परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस बताया जा रहा है कि उक्त लड़की का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, जो जलालाबाद से रेलगाड़ी पर सवार होकर फाजिल्का आ गई है, जिसके साथ कोई भी नहीं है l फिलहाल पुलिस द्वारा उसके पारिवारिक सदस्यों की तलाश शुरू उन तक संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उक्त लड़की को उनके हवाले किया जा सके l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *