फाजिल्का में हारा उम्मीदवार बना सरपंच:हाईकोर्ट के आदेश पर हुई रीकाउंटिंग, 77 वोट से दर्ज की जीत, पहले मिली थी हार

फाजिल्का जिले के जलालाबाद के गांव डाबवाला कलां में 2024 में हुए सरपंच के चुनाव के दौरान चुनाव हारे उम्मीदवार 77 वोट से आज चुनाव जीत गया । दरअसल मामले में घपलेबाजी के आरोप लगे । इसके बाद मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा और हाईकोर्ट के आदेशों के बाद अब गांव में डाली गई वोटो की रीकाउंटिंग हुई । जिसके बाद फैसला सामने आया है कि उम्मीदवार अविनाश चंद्र ने 77 वोट से जीत दर्ज की है । जिसके बाद गांव में जश्न का माहौल है ।गांव डबवाला कलां से सरपंच के विजय उम्मीदवार अविनाश चंद्र ने बताया कि 2024 में उनके पंचायत घर में इकट्ठे हुए गांव के लोगों ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहा और उनके नाम का चयन किया गया । 114 वोट से हार गए थे अविनाश चंद्र जिसके चलते उन्होंने गांव डबवाला कलां से सरपंच का चुनाव लड़ा । 15 अक्टूबर 2024 को हुए इन चुनाव के दौरान वह करीब 114 वोट से हार गए । लेकिन उन्होंने इसमें घपलेबाजी का आरोप लगाया । उन्होंने आरोप लगाए कि उनके सामने विपक्ष में सरपंच का उम्मीदवार अध्यापक था और प्रजाइडिंग अधिकारी भी अध्यापक था । उन्होंने मिल कर अपने साथी अध्यापकों की ड्यूटी मनमर्जी से गड़बड़ी की है। चुनाव में लगाया गड़बड़ी का आरोप इस दौरान उन्हें कोई वोट नोट नहीं करवाई गई और सीधा अनाउंस कर दिया गया कि वह 114 वोट से हार गए । जिसको लेकर उन्होंने इसका विरोध किया और उन्होंने पहले रीकाउंटिंग के लिए एसडीएम के यहां अपनी शिकायत दर्ज करवाई और मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया । हाईकोर्ट ने करवाई रीकाउंटिंग हाईकोर्ट में चले इस मामले के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए रीकाउंटिंग के आदेश जारी किए । जिसपर अब चुनावों की रीकाउंटिंग के दौरान उन्होंने 77 वोट से जीत हासिल की है । जिसके बाद गांव में जश्न का माहौल है और उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है । अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग अविनाश चंद्र का कहना है कि सच की जीत हुई है इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कहा इस चुनावों की मतगणना के दौरान जिन अधिकारियों की मिलीभुगत सामने आई है । उनके खिलाफ उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *