फाजिल्का में हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार:फिरोजपुर से लेकर आ रहा था डिलीवरी, सूचना पर पुलिस ने दबोचा

फाजिल्का की सदर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है l जिससे 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है l पकड़ा गया आरोपी फिरोजपुर का रहने वाला है, जो हेरोइन लेकर फाजिल्का आ रहा था l पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है l शक की बिनाह पर रोक ली तलाशी जानकारी देते हुए सदर थाना के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त पर थी कि गांव झुग्गे लाल सिंह के नजदीक एक व्यक्ति पैदल आते हुए दिखाई दिया l जिसे शक की बिनाह पर रोकर चेक किया गया, तो उससे 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई l पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपों की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है, जो फिरोजपुर का रहने वाला है l कोर्ट से रिमांड पर लेगी पुलिस पुलिस के मुताबिक आरोपी फिरोजपुर से हेरोइन लाकर फाजिल्का इलाके में बेचने का काम करता था l जिस पर कार्यवाही की जा रही है l आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। जिससे पूछताछ की जाएगी l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *