फाजिल्का में हेरोइन समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख भागने लगा, बाइक बंद होने पर दबोचा, बैग से मिला नशीला पदार्थ

फाजिल्का में अबोहर के थाना सदर पुलिस ने गोबिंदगढ़ के निकट से एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गश्त के दौरान युवक को पकड़ा। तलाशी में 60.55 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान फाजिल्का के मुहार खीवा के रहने वाले रविन्द्र कुमार के रूप में हुई है। थाना सदर के सहायक थानेदार हरमंदर सिंह अपनी टीम के साथ गोबिंदगढ़ से लिंक रोड बाबा दीप सिंह नगर पर गश्त कर रहे थे। पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी इस दौरान एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। उसकी बाइक बंद हो गई। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 60.55 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61, 85 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस रिमांड लेकर उससे पूछताछ की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *