फाजिल्का में होली पर बाइकर्स पर पुलिस प्रशासन सख्त:बेरीकेटिंग लगाकर कार्रवाई, 10 वाहनों के काटे चालान, हुल्लड़बाजी न करने की हिदायत

फाजिल्का जिले में पुलिस द्वारा होली के चलते इलाके में करीब 8 स्थानों पर नाकाबंदी की गई है । साथ ही पीसीआर पुलिस टीम शहर में गश्त पर है । पुलिस अधिकारियों द्वारा होली के पर्व पर हुल्लड़बाजी करने वाले युवाओं के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है । यही वजह कि अब तक पुलिस द्वारा करीब 10 वाहनों के चालान भी कर दिए गए है । वहीं पुलिस नाके पर डीएसपी होली रंग में रंगे युवाओं को हुल्लड़बाजी न करने की हिदायत करते नजर आए । जानकारी देते हुए डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि आज होली का त्यौहार है । जिस पर अक्सर ही युवा हुल्लड़बाजी करते है । और राह जाते लोगों पर रंग फेंकते है । कई जगह पुलिस ने की नाकाबंदी ऊंची आवाज में शोर मचाना या फिर बड़े साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण करना । इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए पुलिस द्वारा शहर में कई जगह नाकाबंदी की गई है । जिसके चलते पुलिस द्वारा होली के रंग में रंगे युवाओं को ट्रिपल राइडिंग और ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन करने पर रोक जा रहा है । युवाओं को जागरूक किया जा रहा साथ ही चेकिंग भी की जा रही है कि कही किसी के पास कोई नुकीला हथियार तो नहीं । जिससे किसी का कोई जानी नुकसान न हो । इसके चलते पुलिस मुस्तैद है । हालांकि सिटी थाना के एसएचओ सचिन कंबोज ने बताया कि अब तक पुलिस द्वारा दस वाहनों के चालान किए जा चुके है । जहां हुल्लड़बाजी न करने के प्रति पुलिस द्वारा युवाओं को जागरूक किया जा रहा है । वहीं इस मामले में सख्त एक्शन भी लिया जा रहा है । उन्होंने ने दो टूक चेतावनी दी कि होली मनाए लेकिन प्यार से । अगर कानून का उल्लंघन हुआ तो बर्दाश्त नहीं होगा ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *