फाजिल्का में 12वीं एथलेटिक मीट:250 खिलाड़ियों ने लिया भाग, विधायक नरेंदर पाल ने किया पुरस्कृत, बोले-नेशनल गेम में मिले 3 मेडल

फाजिल्का के बॉर्डर रोड पर शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में आज 12वीं एथलेटिक मीट करवाई गई l जिसमें करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया l जिन्होंने जंप, रेस, थ्रो जैसे कई गेमों में प्रदर्शन करते हुए मेडल हासिल किए l इस मौके पर हलका विधायक नरेंदर पाल सवना पहुंचे जिन्होंने बताया कि कुछ समय पहले नेशनल स्तर पर हुई खेलों में फाजिल्का के तीन खिलाड़ियों ने मेडल हासिल कर फाजिल्का का नाम देशभर में रोशन किया है l जिला एथलेटिक मीट एसोसिएशन फाजिल्का के जनरल सेक्रेटरी दविंदर सिंह ग्रेवाल ने बताया कि आज फाजिल्का के शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में 12वीं एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया l जिसमें जिलेभर से करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया l उन्होंने बताया कि इस मीट के दौरान हाई जंप, लांग जंप, 100 मीटर, 200 और 400 मीटर रेस व थ्रो जैसी कई गेम करवाई गई है l विधायक ने किया खिलाड़ियों को प्रोत्साहित उन्होंने बताया कि जमीनी स्तर से बच्चों को खेलों के प्रति उत्साहित करते हुए उन्हें नेशनल स्तर के लिए तैयार किया जा रहा है l फाजिल्का हलका विधायक नरेंदर पाल सवना ने जहां खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया l वहीं, उन्होंने बताया कि 7 से 11 दिसंबर तक भुवनेश्वर में नेशनल स्तर पर करवाई गई एथलेटिक मीट में पंजाबभर ने 7 मेडल हासिल किए हैं l जिसमें तीन मेडल फाजिल्का के हैं l उनका कहना है कि मकसद एक ही है नशों से दूर खेलों की ओर l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *