फाजिल्का में 15 लाख की फिरौती मांगने वाले चारों गिरफ्तार:सभी नाबालिग; स्कूल में पढ़ रहे, मोबाइल दुकानदार को किया था फोन

फाजिल्का जिले में एक मोबाइल की दुकान चलाने वाले दुकानदार को फोन पर फिरौती मांगने वाले चार नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि चारों नाबालिग हैं, और स्कूल में पढ़ते हैं। इनके द्वारा ही मोबाइल संचालक को फोन कर धमकी दी गई और 15 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई थी। SSP गुरमीत सिंह ने बताया कि 2 दिन पहले थाना बहाववाला के गांव अमरपुरा के रहने वाले राजेंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत में उसने बताया कि अबोहर में उसकी मोबाइल की दुकान है। उसे एक फोन आया और फोन करने वाले ने कहा कि क्या राजेंद्र बोल रहा है। जिस पर उसने कहा कि हां मैं राजेंद्र बोल रहा हूं, तो फिर उसने फोन काट दिया। पैसे ने देने पर परिवार के नुकसान की बात इसके बाद फिर उसे दोबारा फोन आया और कॉलर ने उससे 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई और कहा गया कि अगर पैसे न दिए गए तो उसके परिवार का नुकसान होगा। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सभी आरोपी स्कूल में पढ़ने वाले पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए फिरौती मांगने वाले चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मोबाइल ओर सिम भी बरामद किए गए हैं। SSP का कहना है कि पकड़े जाने वाले चारों नाबालिग हैं, जिनमें तीन एक ही स्कूल के छात्र हैं, जबकि एक अन्य स्कूल का छात्र है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *