फाजिल्का में 18 वर्षीय नशा तस्कर गिरफ्तार:​​​​​​पुलिस बोली- चेकिंग के दौरान भागा, पीछा कर पकड़ा, हेरोइन बरामद

फाजिल्का में पुलिस ने गश्त के दौरान एक 18 वर्षीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है l जिससे हेरोइन बरामद हुई l दो साल पहले ही लड़के की शादी हुई थी और पहली बार वह हेरोइन सहित पकड़ा गया l पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने में लगी है l लाधूका चौकी इंचार्ज गुरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी टीम के साथ गश्त पर थी l जब पुलिस सुरेश वाला माइनर के पास पहुंची तो सामने से उक्त लड़का जो पैदल आ रहा था l पुलिस पार्टी को देख खेतों के आसपास लगी कंटीली तार को पार कर खेतों की ओर भागने लगा l इसके बाद पुलिस पार्टी की मदद से उसे काबू किया गया l जिससे तलाशी के दौरान हेरोइन बरामद हुई l पुलिस अधिकारी गुरनाम सिंह का कहना है कि पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरसेवक सिंह निवासी बाघेवाला के रूप में हुई है l जिसकी उम्र करीब 18 साल 4 महीने है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *