फाजिल्का में 2 पक्षों में चले धारदार हथियार:महिला सहित 3 लोग घायल, लकड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद

पंजाब के फाजिल्का जिले में एक घर के सामने पड़ी लकड़ी को हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें दोनों तरफ से धारदार हथियार चले। इस विवाद में दोनों पक्षों से एक महिला सहित 3 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला जिले के नया सलेमशाह गांव का है। जहां पड़ोसियों के घर के सामने लकड़ी पड़ी थी। जिन्हें हटाने के कहने पर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। एक पक्ष द्वारा कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोप लगाए जा रहे हैं l तो दूसरे पक्ष ने लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है l लकड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद मारपीट में घायल हुई महिला रेशमा ने बताया कि उसके देवर ने पेड़ कटवाए थे। जिसे पड़ोसियों द्वारा घर के बाहर से लकड़ी को हटाने की मांग की जा रही थी l उसके दोनों देवर दिव्यांग है l इसलिए वह आराम से लकड़ी हटा रहे थे l तभी उक्त लोग उनके लड़के से झगड़ा करने लगे l वह उन्हें रोकने गई तो उन्होंने कुल्हाड़ी से उसके परिवार हमला कर दिया। जिसमें वह और उसका बेटा घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप। जबकि दूसरे पक्ष से घायल हुए व्यक्ति श्याम सिंह का आरोप है कि उक्त लोगों द्वारा किक्कर का पेड़ सड़क के बीचों बीच रखा हुआ था। जिसे हटाने का बोलने पर उनके साथ झगड़ा किया गया और मारपीट की गई l फिलहाल दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं l इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *