फाजिल्का जिले में जलालाबाद की सदर थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है जिनसे एक ग्लॉक पिस्टल बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दोनों युवकों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी हजारा राम सिंह वाला गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना कि मामले में आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया तो 3 दिन का रिमांड मिला है। पूछताछ जारी है। जानकारी देते हुए सदर थाना के पुलिस अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त के दौरान गांव सुखेरा बोदला के पास थी और उनके द्वारा नाकाबंदी की हुई थी। आरोपियों से पिस्तौल बरामद जिस दौरान कीर्तन सिंह उर्फ कीरत और जसवीर सिंह उर्फ रवि को काबू किया गया। उनसे एक पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक बरामद किया गया ग्लॉक पिस्टल ऑस्ट्रिया मेड बताया जा रहा है। सतनाम सिंह का कहना है कि प्राथमिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह एक शादी समारोह में गए थे। जहां अपने दोस्त से यह पिस्तौल आए थे। फिलहाल उनके खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया और उन्हें कोर्ट में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। जिनसे अब पूछताछ की जा रही है ।


