फाजिल्का में 2.10 लाख नशीली गोलियां बरामद:2 महिला सहित 4 गिरफ्तार, ट्रक-बोलेरो और 1.70 लाख ड्रग मनी जब्त

फाजिल्का में पुलिस ने 2 लाख 10 हजार नशीली गोलियां और 1 लाख 70 हजार की ड्रग मनी बरामद की है l मामले में दो महिलाओं सहित चार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ट्रक, बोलेरो और बाइक को कब्जे में लिया है l जबकि 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते किया है। फाजिल्का के एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर परमजीत कुमार ने बड़ी सफलता हासिल की है l थाना सदर जलालाबाद की टीम गश्त और चेकिंग के लिए बस अड्डा गांव सुखेरा बोदला मजबूत थी l तब मुखबिर ने सूचना दी कि राजू राम निवासी फलोदी राजस्थान वगैरा कल 10 व्यक्ति के साथ ट्रक नंबर में दूसरे राज्य से नशीली गोलियां लाकर फाजिल्का फिरोजपुर रोड गांव लमोचड़ कलां के आगे बोलेरो गाड़ी, जिसका ड्राइवर वरिंदर सिंह जलालाबाद इलाके का है जिस पर लोड कर आगे ले जानी है l 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
सूचना मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया l पुलिस ने पहुंच ट्रक को रोककर तलाशी लेने पर उसमें से दो लाख 10 हजार नशीली गोलियां बरामद हुई और 1 लाख 70 हजार रुपए ड्रग मनी मिली l ट पुलिस ने इस मामले में राजू राम, अमरीक सिंह, सरोज रानी, नीलम रानी, वरिंदर सिंह, अंग्रेज सिंह, कुलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, सुरजीत सिंह, विक्रम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है l जिसमें से पुलिस ने राजूराम, अमरीक सिंह, सरोज रानी, नीलम रानी को गिरफ्तार कर लिया है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *