फाजिल्का में 3.78 करोड़ रुपये का ब्लैकमनी लेन-देन:पैसे भेजने के नाम पर करंट बैंक अकाउंट मांगा, 4 लोगों पर केस दर्ज

फाजिल्का में एक निजी बैंक के करंट अकाउंट के माध्यम से 3 करोड़ रुपये से अधिक की ब्लैकमनी के लेनदेन का मामला सामने आया है। इस संबंध में साइबर क्राइम पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि एक निजी फर्म के मालिक के करंट अकाउंट का इस्तेमाल कर उसके साथ धोखाधड़ी की गई। फर्म मालिक के बयानों के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, गिदड़ावाली निवासी अमनदीप सिंह उर्फ दीपा ने बताया कि उन्होंने 2016-17 में वोल्टास फ्रिज का सर्विस सेंटर लिया था और अबोहर में ‘इलेक्ट्रो वर्ल्ड’ नाम से दुकान खोली थी। दुकान के नाम से खाता खुलवाया अपने कारोबार के लिए उन्होंने कैनरा बैंक में ‘पीएन इलेक्ट्रो वर्ल्ड’ नाम से एक करंट खाता खुलवाया था। अमनदीप सिंह ने बताया कि उनके गांव का हरशवीर सिंह और उसके मामा का लड़का राजन अक्सर उनसे मिलते रहते थे। दिसंबर माह में हरशवीर और राजन उनके पास आए और कहा कि उन्हें विदेश में अपने रिश्तेदार को आपातकालीन पैसे भेजने हैं। आरोपियों ने अमनदीप से कहा कि उन्हें एक करंट खाता और सिम की सख्त जरूरत है। उन्होंने अमनदीप से अपनी फर्म का करंट खाता और सिम कुछ दिनों के लिए देने का अनुरोध किया, यह कहते हुए कि वे अपने रिश्तेदार को ऑनलाइन पैसे भेजेंगे और जो भी टैक्स बनेगा, उसे वापस कर देंगे। अमनदीप ने अपना करंट बैंक खाता उन्हें दे दिया। आरोप है कि इस खाते का इस्तेमाल कर कुल 3 करोड़ 78 लाख 48 हजार 214 रुपये की ब्लैकमनी का लेनदेन किया गया। इसके बाद अमनदीप ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में हरशवीर सिंह, राजन, मुकुल और हिमांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *