फाजिल्का में 30 रुपए के लिए युवक का सिर फोड़ा:गलती से हुआ था ‘गूगल पे’ पर ट्रांसफर, फोन पर बहस के बाद गाली-गलौज

फाजिल्का में 30 रुपए को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है। गलती से गूगल पे पर आए 30 रुपए को लेकर पहले फोन पर युवक के साथ बहस हुई और बात गाली गलौज तक पहुंचा। जिसके बाद आरोपी ने युवक के साथ झगड़ा कर उसे घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सरकारी हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है और मामले की सूचना पुलिस को दी जा रही है l जानकारी देते हुए जख्मी युवक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह गांव शतीरवाला का रहने वाला है। किसी युवक ने गलती से 30 रुपए उन्हें गूगल पे कर दिए, जिसके बाद इसको फोन आया और फोन पर उसके साथ बहस हो गई। दोनों के बीच बहस होने के बाद मामला गाली-गलौज तक पहुंचा, फिर वह अपने गांव घर पहुंचा तो उक्त लोगों ने उसे घेर लिया और उसके सिर में लोहे के कड़े मार उसे जख्मी कर दिया। घटना स्थल पर मौके पर पहुंचे युवक के परिजनों ने उसे आरोपियों से छुड़ाया और हॉस्पिटल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मेडिकल रिपोर्ट बनाने के बाद युवक का इलाज शुरू कर दिया। वहीं पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *