फाजिल्का में 4 खरीद एजेंसियों को नोटिस:अनाज मंडी में धीमी लिफ्टिंग से किसान परेशान, डैमरेज वसूली की चेतावनी

फाजिल्का की अनाज मंडी में लिफ्टिंग प्रक्रिया ढीली होने के चलते किसानों और आढ़तियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है l समस्या गंभीर होती देख मार्केट कमेटी द्वारा चार खरीद एजेंसियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं l जिन्हें मार्केट कमेटी ने समय पर गेहूं की फसल की लिफ्टिंग न होने की सूरत में डैमरेज वसूलने की चेतावनी भी दी है l जानकारी देते हुए आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष गोल्डी सचदेवा ने बताया कि अनाज मंडी में लिफ्टिंग प्रक्रिया ढीली होने के चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है l हालांकि इस बाबत उनके द्वारा आढ़ती एसोसिएशन की बैठक भी बुलाई गई है l जिसमें लिफ्टिंग प्रक्रिया में सुधार करने की मांग की जा रही है। 11 लाख से अधिक गेहूं का बैग पड़ा उनके द्वारा अधिकारियों से भी संपर्क किया जा रहा है l गोल्डी सचदेवा ने बताया कि अनाज मंडी में 11 लाख से अधिक गेहूं का बैग पड़ा है जिसमें से सिर्फ चार लाख के करीब बैग की लिफ्टिंग हुई है l जबकि बाकी लिफ्टिंग न होने के चलते जगह की कमी हो रही है l चार खरीद एजेंसियों को नोटिस जारी उधर मार्केट कमेटी के सचिव मनदीप रहेजा ने बताया कि लिफ्टिंग प्रक्रिया को लेकर आ रही समस्या को देखते हुए आखिरकार उनके द्वारा चार खरीद एजेंसियां वेयरहाउस, पनग्रेन, पनसप और मार्कफेड को नोटिस जारी कर दिए गए हैं l जिसमें उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर समय पर लिफ्टिंग न हुई तो उनसे डैमरेज वसूला जाएगा l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *