फाजिल्का में विजिलेंस विभाग ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर एक चाय के खोखे पर की गई। जेई पर आरोप है कि वह अधिक बिजली बिल बताकर जुर्माना वसूलने की धमकी दे रहा था और इसके बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। यह कार्रवाई गांव गागनके निवासी जागीर सिंह की शिकायत पर हुई है। आरोप है कि उसका मीटर जल गया था। जेई उसे अधिक बिजली बिल बताकर जुर्माना वसूलने की धमकी दे रहा था। इससे बचने के लिए पैसा मांग रहा था। मामला चार हजार में तय हुआ था जानिए जेई की वसूली की कहानी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा विजिलेंस विभाग के इंस्पेक्टर चंद्रशेखर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बिजली विभाग के जेई स्वर्ण सिंह को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


