फाजिल्का जिले के गांव सिंहपुरा की रहने वाली एक लड़की करीब पिछले 9 वर्षों से लापता है। हालांकि थाना खुईखेड़ा पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर मामले में मुकदमा भी दर्ज किया था, लेकिन इतने वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक लड़की का पता नहीं लग पाया है। पुलिस के मुताबिक जब लड़की लापता हुई, तो उसकी उम्र 17 साल थी। फिलहाल पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर लड़की की फोटो जारी करते हुए लोगों को लड़की कहीं भी दिखाई देने पर इसकी सूचना पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस ने लड़के को भेजा जेल जानकारी देते हुए थाना खुईखेड़ा के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि गांव सिंहपुरा की रहने वाली निशा रानी पुत्री मोहन लाल 17 नवंबर 2017 से घर से लापता हो गई थी, जिसकी काफी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिली। हालांकि परिवार द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई कि एक लड़का उनकी लड़की को बहला फुसला कर ले गया है। जिस पर पुलिस द्वारा भी मामले पर कार्रवाई करते हुए 2018 में उक्त लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था और उसे जेल भेज दिया गया था। एसएचओ की लोगों से अपील पुलिस को इतने वर्ष बीत जाने के बावजूद लड़की का कोई अता पता नहीं लग पाया है और उसकी तलाश नहीं हो पाई है। एसएचओ हरदेव सिंह बेदी ने लोगों को अपील की है कि अगर किसी को भी ये लड़की कही भी दिखाई देती है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए, ताकि पुलिस और परिवार लड़की तक पहुंच सके। फिलहाल पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी है।


