फाजिल्का में MLA ने किया वॉलीबॉल मैदान का उद्घाटन:5 लाख में बनकर तैयार, श्मशान के लिए 20 लाख मंजूर

फाजिल्का में भारत-पाकिस्तान सरहद से सटे गांव पक्का चिश्ती में विधायक नरेंद्र पाल सवना अपनी टीम के साथ पहुंचे l जिन्होंने 5 लाख की लागत से तैयार किए गए वॉलीबॉल मैदान का उद्घाटन किया l इस दौरान उन्होंने कहा कि नौजवानों को नशा से दूर रख खेलों की ओर प्रोत्साहित करना उनका मकसद हैl वहीं उन्होंने बताया कि गांव में श्मशान भूमि के सुधार के लिए 20 लाख रुपए पास कर दिए गए हैं l विधायक नरेंद्र पाल सवना ने बताया कि गांव पक्का चिश्ती भारत पाकिस्तान सरहद को जाती बॉर्डर रोड पर आखिरी गांव है l जो भारत पाकिस्तान सरहद की तारबंदी के बेहद पास है l ऐसे में उनके द्वारा यहां के नौजवानों को नशों से दूर रखने के मकसद से उन्हें खेलों की ओर प्रोत्साहित करने के लिए वॉलीबॉल खेल का मैदान बनवाया गया है l जिस पर करीब 5 लाख रुपए का खर्च आया है l विधायक ने कहा कि गांव के लोगों द्वारा श्मशान भूमि के सुधार की मांग की गई थी l जिसका काम भी जल्द शुरू करवा दिया जाएगा l उन्होंने दावा किया है कि गांव में पानी की निकासी, पीने के पानी का प्रबंध, 12 वीं तक सरकारी स्कूल सहित अन्य मांगे गांव निवासीयों ने उनके सामने रखी है, जिन्हें भी जल्द पूरा किया जाएगा l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *