फाजिल्का सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:खेल ग्राउंड से वापस आ रहा था, वाहन ने मारी टक्कर, इकलौता बेटा था

फाजिल्का जिले में अबोहर के गांव बिश्रपुरा निवासी एक 19 वर्षीय युवक की कल रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गांव रामपुरा के खेल ग्राउंड से खेलकर अपने घर लौट रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मृतक की पहचान बिश्रपुरा निवासी सोनू के रूप में हुई है। सोनू रामपुरा के सरकारी स्कूल में पढ़ता था। जानकारी के अनुसार, वह देर शाम को रोज की तरह रामपुरा के खेल ग्राउंड में खेलने गया था। देर शाम जब सोनू अपनी बाइक पर घर लौट रहा था, तभी बिश्रपुरा और रामपुरा के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित आसपास के लोगों ने उसे घायल अवस्था में देखा और तुरंत एक निजी वाहन से अबोहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शव को अबोहर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
परिवार में मातम का माहौल मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। आज दोपहर मृतक सोनू के शव को गांव की शिवपुरी में सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार दफनाया गया। इकलौते बेटे की मौत से न केवल उसके माता-पिता बल्कि पूरे गांव में शोक की लहर है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *