फाजिल्का सरहद फीडर में छोड़ा जा रहा दूषित पानी:राजस्थान कैनाल का पानी बंद, हरिके हैड पर पहुंचे किसान नेता

पंजाब के फाजिल्का जिले में भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के किसान नेता सुखजिंदर सिंह राजन हरिके हैड पर पहुंचे l जहां उन्होंने दिखाया राजस्थान कैनाल को पानी बंद पड़ा है l जबकि पीछे से आ रहा दूषित पानी 100% सरहद फीडर में आ रहा है l जो आगे शहर की नहरों में पहुंचकर गांवों तक जा रहा है l जिसके कारण बीमारियों को निमंत्रण मिल रहा है l जिस पर ध्यान देने की जरूरत है l बुड्ढे नाले से दूषित पानी मिल रहा जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के नेता सुखजिंदर सिंह राजन ने बताया कि आज वह खास तौर पर हरिके हैड पर पहुंचे हैं l जहां पर राजस्थान कनाल को जाने वाला पानी बंद कर रखा है l जबकि दूसरे साइड सरहद फीडर में पानी भेजने के लिए हेड के गेट खोले गए है l उन्होंने कहा कि पीछे से बुड्ढे नाले से दूषित पानी इसमें मिल जाता है, जिससे सारा पानी दूषित हो रहा है l बीमारियों को निमंत्रण दे रहा वहीं 100 में से 80% पानी राजस्थान कनाल में जाना चाहिए, जो बंद पड़ा है l अब हालात यह है कि 100 फीसद दूषित पानी सरहद फीडर में आ रहा है l जो नहरों के माध्यम से आगे गांवों में वाटर वर्कर्स तक पहुंच कर घरों तक सप्लाई होता है l यह पानी बीमारियों को निमंत्रण दे रहा है l इससे न सिर्फ लोगों को बीमारियां लगेंगी, बल्कि फसलें भी प्रभावित होंगी l सरकार और प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है और पिछले एक महीने से लगातार यह हालात बने हुए हैं l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *