फाजिल्का SSP की गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर और पुलिसकर्मी गुरविंदर सिंह की मौत मामला सामने आया है। ड्यूटी के दौरान अचानक गुरविंदर सिंह का स्वास्थ्य बिगड़ गया। जिसे तुरंत इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शंका जाहिर की जा रही है कि हार्ट अटैक से गुरविंदर सिंह की मौत हुई है। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक गुरविंदर सिंह (55 वर्षीय) गांव दलमीर खेड़ा का रहने वाला था। जो अब अबोहर में रह रहा था। मृतक फाजिल्का में हवलदार था गुरविंदर सिंह फाजिल्का पुलिस में हवलदार था और एसएसपी गुरमीत सिंह की गाड़ी चलाने की ड्यूटी निभाता था। रोजाना वह फाजिल्का ड्यूटी पर आता था और कई बार ड्यूटी दौरान यहां भी उन्हें रहना पड़ता था। इसी के चलते गुरविंदर सिंह ड्यूटी पर था कि अचानक उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया। उसका स्वास्थ्य बिगड़ता देख उसे तुरंत फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके शव को अब पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हालांकि शंका जाहिर की जा रही है कि हार्ट अटैक से गुरविंदर सिंह की मौत हुई है। लेकिन मौत का कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पाएंगे। बता दें कि गुरविंदर सिंह का बेटा कनैडा में है। जिसके वापिस लौटने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा ।


