फाजिल्क की सरहद पहुंचे सेना के 18 राइडर्स:युवाओं और बच्चों को कर रहे जागरूक, दिल्ली से हुए रवाना, 1000 KM तय करेंगे दूरी

भरतीय सेना के 18 राइडर्स आज फाजिल्का के भारत पाक सरहद पर पहुंचे । जहां उन्होंने बीएसएफ जवानों से मुलाकात की । बता दे कि दिल्ली से बाइक पर सवार होकर निकले भारतीय सेना की इस बाइक रैली की नेतृत्व कर्नल राजीव ने किया। रैली का उद्देश्य युवाओं और बच्चों को जागरूक करना और भारतीय सेना में शामिल करने के लिए प्रेरित करना उनका लक्ष्य है । फाजिल्का के भारत पाक सरहद की सादकी चौकी पर पहुंची इस बाइक रैली को फाजिल्का मिल्ट्री स्टेशन के 67 कमांडर ने हरी झंडी देकर रवाना किया। जो फाजिल्का से अमृतसर के लिए रवाना हुए ।
16 फरवरी को दिल्ली से रैली हुई थी रवाना जानकारी देते हुए दिल्ली से आए आर्मी के कर्नल राजीव कुमार ने बताया कि वह 18 राइडर्स है जो दिल्ली से बुलेट बाइक पर निकले है । उन्होंने बताया वह 16 फरवरी को दिल्ली से एक रैली के रूप में निकले है । जिसका उद्घाट पूर्व सैनिकों से मिलना । उनके 6 पॉइंट्स है जहां उन्होंने बाइक रैली के जरिए स्टेशन टू स्टेशन पहुंच स्कूली बच्चों और युवाओं को उत्साहित करना है कि वह मिल्ट्री ज्वाइन करें ।
बीएसएफ को भी प्रोत्साहित कर रही बाइक रैली इसके इलावा वह भारत पाक सरहदों पर भी जा रहे है । जहां सरहद पर देश की सुरक्षा के लिए तैनात बीएसएफ को भी प्रोत्साहित करने के लिए पहुंचे है कि बीएसएफ जवान जो देश की सुरक्षा में काम कर रहे है वह काबिले तारीफ है । कर्नल ने बताया कि वह दिल्ली के से निकलने के बाद हिसार, मंडी डबवाली, अबोहर के बाद आज फाजिल्का पहुंचे है । फाजिल्का से अमृतसर पहुंचेगी रैली इसके बाद वह शाम तक अमृतसर पहुंचेंगे । इसके बाद चंडीगढ़, देहरादून और मेरठ के लिए रवाना होंगे । उन्होंने बताया कि एक हजार किलोमीटर से अधिक का सफ़र तय करना उनका लक्ष्य है । हालांकि उन्होंने कहा कि पंजाब का युवा भारतीय सेना में बहुत ज्यादा योगदान दे रहे है । यहां तक कि आर्मी में सिक्ख बटालियन भी है । जो बहुत अच्छे ढंग से ड्यूटी निभा रहे है । जिससे पंजाब के युवाओं को प्रेरित होने की जरूरत है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *