फाटकों पर रोजाना आधे घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा कामकाजी और बच्चों को छोड़ने जाने में महिलाएं होती हैं लेट

शहर में ट्रैफिक एक बड़ी समस्या बन चुकी हैं। लेकिन नगर निगम चुनावों में इस पर कोई चर्चा नहीं हो रही। इसको लेकर शहर के पुरुषों को जितनी समस्या होती है उतनी ही महिलाओं को भी होती है, क्योंकि वह बच्चों को स्कूल लेने जाती हैं। इसके अलावा घर का सामान लेने के लिए बाहर निकलती हैं। हर जगह उन्हें जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। कई कामकाजी महिला देर से अपनी जॉब पर पहुंचती है। कोट खालसा फाटक, पुतली घर चौक, छेहरटा चौक, बटाला रोड, रामबाग रेलवे फाटक, हुसैनपुरा, मजीठा रोड, वेरका समेत अन्य इलाकों में ट्रैफिक की समस्या बनी हुई है। फाटकों पर तो लोगों को सुबह शाम पौने-पौने घंटा इंतजार करना पड़ रहा है। फाटक पर एक तरफ जाने का और एक तरफ आने का रास्ता होता है। जितनी बार ट्रेन इधर से गुजरती है उतनी बार लोगों को वेट करना पड़ता है। सुबह शाम लोगों को ज्यादा दिक्कत आती है। कई बार बच्चे भी स्कूलों से और छात्राएं कालेज से लेट हो जाती हैं। महिलाओं का कहना है कि नगर निगम चुनावों के लिए इस समय प्रचार का जोर चल रहा है। लेकिन ट्रैफिक के मुद्दे पर कोई बात नहीं हो रही है। शहर में लगातार ऑटो की संख्या बढ़ रही है। इसके कारण भी जाम की स्थिति रहती है। ऑटो के स्टैंड बनने चाहिए, क्योंकि ऑटो कहीं भी चलती सड़क में रूक जाते हैं। ऐसे में हादसे होने का खत्तरा भी रहता है। अॉटो चालक कई बार रेट को लेकर मनमानी करते हैं। कई बार बहस करते हैं और गलत ढंग से बात करते हैं। अॉटो के रेट को लेकर भी एकमत नहीं है। इससे बहुत परेशानी आती है। -सोनम, शहर निवासी कई स्कूलों के अंदर पार्किंग की सुविधा न होने के कारण लोग सड़कों पर ही वाहन पार्क करके रखते हैं। इन वाहनों के कारण भी शहर में भी बढ़ रहा है। स्कूलों की छुट्टी के समय नगर निगम को ट्रैफिक व्यवस्था मेंटेन रखने की ओर ध्यान देना चाहिए। ताकि बच्चों को भी नुकसान न पहुंचे और इंतजार में लोगों का समय खराब न हो। लेकिन ट्रैफिक के मुद्दे पर कोई बात नहीं हो रही है। -सुनिता, शहर निवासी हजारों महिलाएं पूरे शहर में आवाजाही करती हैं। शहर में कई जगह पर रेड लाइटें ही नहीं हैं। इसलिए उन्हें काफी समस्या आती है। कई बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को तो रोड तक क्रॉस करने का वाहन समय नहीं देते हैं। इस पर नगर निगम को शहर में जैबरा क्रॉसिंग बनवाने चाहिए। ताकि अस्पतालों, स्कूलों या अन्य जगह पर रोड क्रॉस करने में आसानी हो। सीमा, शहर निवासी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *