फाल्गुनी बयार में सराबोर हुई दयाल सिटी

जमशेदपुर | करणी सेना गोविंदपुर मंडल के तत्वावधान में दयाल सिटी प्रांगण फाल्गुनी बयार और अबीर-गुलाल की सोंधी महक से सराबोर हो उठा। समारोह में महेश व्यास और उनकी टीम के सदस्यों ने ऐसा समा बांधा कि वसंत का यौवन निखर आया। ढोलक की थाप और मंजीरे की झनकार पर उपस्थित जनसमूह झूमने को विवश हो गया। मौके पर कमलेश सिंह, प्रमोद सिंह, आनंद सिंह, विकास वर्मा, राधेश्याम सिंह, चंद्रशेखर सिंह, बलराम सिंह, मोहित सिंह, मधु सिंह और उदय सिंह उपस्थिति थे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *