फाल्गुन महोत्सव: भक्तों ने निसान लेकर किया भ्रमण

भास्कर न्यूज | गिरिडीह आयो सांवरियों सरकार लीले पे चढ़के, लीले पे चढ़के यो घोड़े पर चढ़के…, फागुन आयो रे, मस्ती छायो रे, एक आस तुम्हारी है, तुम्हारे सिवा बाबा कौन हमारा है…,आदि भक्ति भजनों से पूरा शहर गूंज उठा। मौका था फाल्गुन महोत्सव को लेकर गुरुवार को गिरिडीह में निकाली गयी भव्य निसान शोभायात्रा का। हर कोई श्याम बाबा की भक्ति में सराबोर नजर आ रहा था। श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में फागुन मेला महोत्सव का भव्य आयोजन किया। तीन दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन शहर में निशान यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें करीब 1300 भक्तों ने कड़ी धूप में श्याम मंदिर से शुरू होकर यात्रा में भाग लिया। भक्तों को झूमने वाले भजनों के बीच निशान यात्रा में महिलाओं से लेकर पुरुष और युवा-युवतियां हाथों में निशान थामकर शामिल हुए। यात्रा में भक्तों के मन में श्याम भक्ति की धून और श्याम बाबा के प्रति अटूट भक्ति देखने को मिली। कड़ी धूप को देखते हुए निशान यात्रा श्याम मंदिर से निकलते हुए कुछ विशेष चौक-चौराहों से होकर गुजरी। भक्तों की भीड़ जय श्री श्याम के जयकारे लगाते हुए चल रही थी। भक्तों की टोली भजनों के रसवर्षा में झूमते हुए चल रही थी। महिलाओं से लेकर पुरुष और युवा-युवतियां भक्ति में पूरी तरह डूबे नजर आए। श्याम सेवा समिति के सदस्य प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि गिरिडीह में बड़े उत्साह के साथ निशान यात्रा निकाली गई। करीब 1100 भक्तों की टोली ने निशान यात्रा में भाग लिया। भ्रमण के बाद निशान यात्रा वापस श्याम मंदिर पहुंची और यहीं समाप्त हुई। अंत में भक्तों ने श्याम बाबा को निशान अर्पित कर भक्ति की अनुभूति पूरी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *