छात्रों के अभिभावकों द्वारा दिए गए शिकायती आवेदन के आधार पर की। फिटजी की भोपाल ब्रांच में पिछले 10 दिन से पढ़ाई बंद है। भोपाल की एमपी नगर थाना पुलिस ने फिटजी कोचिंग संचालक सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि दो दिन पहले पढ़ने वाले दो दर्जन से अधिक छात्रों ने कोचिंग के कर्ताधर्ताओं पर फीस हड़पने के आरोप लगाकर शिकायती आवेदन दिया था। एमपी नगर पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। फिटजी की भोपाल ब्रांच में 10 दिनों से पढ़ाई हैं बंद आरोपियों में फिटजी के मुख्य परिचालन अधिकारी मनीष आनंद, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर राजीव बब्बर और भोपाल ब्रांच के पूर्व सेंटर हेड सुमित श्रीवास्तव शामिल हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों द्वारा दिए गए शिकायती आवेदन के आधार पर की। फिटजी की भोपाल ब्रांच में पिछले 10 दिन से पढ़ाई बंद है। शनिवार को एमपी नगर थाने पहुंचे अभिभावकों ने कोचिंग मैनेजमेंट पर फीस हड़पने का आरोप लगाया था। साथ ही एडवांस के रूप में जमा की गई फीस वापसी की मांग भी रखी थी। इसके बाद पुलिस ने कोचिंग स्टाफ को पक्ष रखने के लिए बुलाया था। जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। डीसीपी जोन-2 संजय अग्रवाल ने बताया कि कोचिंग के दिल्ली स्थित मैनेजमेंट से दस्तावेज मांगे गए हैं। जांच में जो भी तथ्य आएंगे। उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। भोपाल ब्रांच में करीब 700 छात्रों का एडमिशन दिल्ली की फिटजी कोचिंग की भोपाल ब्रांच मे करीब 700 स्टूडेंट्स के एडमिशन है। प्रति स्टूडेंट डेढ़ से 3 लाख रुपए फीस ली जाती है। उधर, ये मामला भोपाल कलेक्टर तक भी पहुंचा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि कोचिंग सेंटर पर एक्शन लिया जाएगा। बच्चों की फीस वापस कराने के प्रयास करेंगे। मामले से जुड़ी ये भी खबर पढ़ें… छात्रों ने किया हंगामा, थाने में की शिकायत इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) की तैयारी कराने वाली दिल्ली की फिटजी कोचिंग की भोपाल ब्रांच के खिलाफ शनिवार को 25 से ज्यादा छात्रों ने हंगामा किया और एमपी नगर थाने में शिकायत की थी। उन्होंने कोचिंग के संचालक के खिलाफ फीस के रुपए हड़पने के आरोप लगाए। पुलिस ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही थी। पढ़िए पूरी खबर।


