जगतपुरा में बुधवार को फिनग्रोथ को-ऑपरेटिव बैंक के 27वीं शाखा की शुरुआत की गई । बैंक निदेशक मंजू जैन ने फीता काट कर शाखा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बैंक के उपाध्यक्ष रोहित बोहरा और संचालक मंडल के सदस्य मधुकर गर्ग, एन.के.जालानी, दिनेश पुरोहित और प्रबन्ध निदेशक सुनील पामेचा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, शाखा के अधिकारी और ग्राहक उपस्थित थे। बैंक की यह शाखा अन्य शाखाओं की तरह पूर्णतया कम्प्यूटरीकृत और वातानुकूलित हैं। शाखा में उन्नत सुरक्षा से सुसज्जित लॉकर सुविधा के साथ रूपे एटीएम सुविधा भी उपलब्ध है। बैंक के उपाध्यक्ष रोहित बोहरा ने बताया कि बैंक की वर्तमान में दस शाखाओं पर रूपए निकालने के लिए एटीएम की सुविधा उपलब्ध है। बैंक के ग्राहकों को, देशभर में 2.5 लाख से अधिक एटीएम पर Ru-pay Debit Card की सुविधा उपलब्ध है। बैंक अपने ग्राहकों को यूपी आई / ई -कॉमर्स/ क्यू आरकोड (UPI / E-com / QR Code ) के माध्यम से भुगतान सुविधा प्रदान कर रहा है साथ ही मोबाइल एप के द्वारा RTGS / NEFT एवं IMPS के माध्यम से ऑनलाईन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है। बैंक की सुदृढ ऋण स्वीकृति प्रणाली एंव उत्कृष्ट अनुसरण एवं वसूली प्रबंधन के फलस्वरूप बैंक का नेट एन.पी.ए. का प्रतिशत लगातार पिछले 21 वर्षों से शून्य है। बैंक पिछले 30 वर्षों से अंशधारकों को लाभांश वितरित करता आ रहा है। बैंक के प्रबंधन मंडल के अध्यक्ष एस. के. गोलछा ने बताया कि वर्तमान में बैंक के 70000 से भी अधिक संतुष्ट ग्राहक है और कुल 26 शाखांए हैं। बैंक का कुल व्यवसाय वर्तमान में करीब 890 करोड़ रूपये से अधिक हैं जो कि सदस्यों एवं ग्राहकों के अटूट विश्वास का प्रतीक है।


