फिरोजपुर फीडर की रीलाइनिंग को केंद्र से मंजूरी:फाजिल्का को मिलेगा शुद्ध पानी, काले पानी से मिलेगी मुक्ति, 647 करोड़ की आएगी लागत

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह की पंजाब सरकार द्वारा बड़ी पहल करते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से फिरोजपुर फीडर के वकारी प्रोजेक्ट को मंजूर करवा लिया गया है l 647.62 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट के तहत फाजिल्का-फिरोजपुर फीडर नहर का नवीनीकरण होगा और इसकी पानी की क्षमता में बढ़ावा होगा l यह जानकारी जलालाबाद से विधायक जगदीप कांबोज गोल्ड ने दी। विधायक ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत हरिके से निकलने वाली फिरोजपुर फीडर की रीलाइनिंग की जाएगी और इसकी क्षमता 11192 क्यूसिक से बढ़कर 13845 क्यूसेक हो जाएगीl इस नहर के बनने से फाजिल्का जिले के अंतरराष्ट्रीय सरहद के साथ लगते इलाके को काले पानी से मुक्ति मिलेगी l वहीं फाजिल्का जिले के साथ-साथ मुक्तसर साहिब और फरीदकोट जिलों के किसानों को भी सिंचाई के लिए भरपूर नहरी पानी मिलेगा l विधायक कंबोज ने इसके लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और जल स्रोत मंत्री वरिंदर कुमार गोयल का धन्यवाद करते हुए जल शक्ति मंत्री आरसी पाटिल का भी धन्यवाद किया l सरहदी इलाके को मिलेगा फायदा बता दें कि, फिरोजपुर फीडर नहर जो की हरिके हैड वर्क्स से निकलती है l इसमें से मल्लावाला हैड से सरहिंद फीडर और फाजिल्का इलाके को पानी देने वाली मेन ब्रांच नहर निकलती है l सरहिंद फीडर नहर फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब और फाजिल्का के बड़े भू-भाग को सिंचाई और पीने के लिए पानी मिलता है, जबकि फिलहाल फिरोजपुर फीडर की क्षमता कम होने के कारण फाजिल्का जिले के जलालाबाद और फाजिल्का के सरहदी इलाके की नहरों में जो पानी पहुंचता है, वह पहले हरिके से पाकिस्तान की तरफ जाकर हुसैनीवाला हैड वर्क्स से होता हुआ लूथर सिस्टम के जरिए मिलता हैl इस दौरान पाकिस्तान की तरफ इसमें फैक्ट्री आदि का गंदा पानी मिलने से यह पानी प्रदूषित होकर सरहदी इलाके की नहरों में आता था l लेकिन इस नहर के बनने से अब सरहदी इलाके को उक्त नहर के जरिए बालेवाला होड से पानी मिलेगा l जिससे साफ पानी नहरों में आएगा l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *