फिरोजपुर में कोरोना का दूसरा केस:रेलवे विभाग में कार्यरत व्यक्ति, मुजफ्फरनगर से लौटा था, होम आइसोलेशन में इलाज शुरू

फिरोजपुर में कोरोना वायरस का दूसरा मामला सामने आया है। संक्रमित 39 वर्षीय व्यक्ति राजस्थान के हनुमानगढ़ का रहने वाला है। वह फिरोजपुर में रेलवे विभाग में कार्यरत है और सूर्या एन्क्लेव कॉलोनी में रहता है। रेलवे कर्मचारी 25 से 27 मई तक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर गया था। लौटने के बाद तबीयत खराब होने पर उसे रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कराए गए टेस्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। रेलवे अस्पताल ने सिविल अस्पताल को इसकी सूचना दी। मरीज के घर में चल रहा इलाज अब मरीज का घर में एकांतवास में इलाज चल रहा है। वह पत्नी के साथ सरकारी आवास में रहता है। पत्नी का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है। इससे पहले फिरोजपुर में कोरोना का पहला मामला 27 मई को मिला था। पहला मरीज भी सूर्या एन्क्लेव में अपने पिता से मिलने आया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *