फिरोजपुर में नशा तस्कर का अवैध बंगला ढहाया:मकान से मिली थी लाखों की ड्रग मनी, सरकारी जमीन पर कब्जा

फिरोजपुर जिले के सीमावर्ती गांव निहाला किल्चा में प्रशासन ने आज कड़ी सुरक्षा के बीच एक बड़ी कार्रवाई की। कुख्यात नशा तस्कर जोगिंदर सिंह उर्फ शम्मी का सरकारी जमीन पर बना आलीशान घर ध्वस्त कर दिया गया। उपायुक्त के आदेश पर एक एकड़ सरकारी जमीन को खाली कराया गया। आरोपी और परिवार पर 29 केस एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू के अनुसार जोगिंदर सिंह और उसके परिवार के खिलाफ 29 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या और लूटपाट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। हाल ही में पुलिस ने इसी घर से लाखों रुपए की ड्रग मनी बरामद की थी। तहसीलदार अरविंदर सिंह ने बताया कि यह मामला लंबे समय से एसडीएम की कोर्ट में विचाराधीन था। कोर्ट ने सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया। सरकारी जमीन को खाली कराया उपायुक्त के आदेश पर एक एकड़ सरकारी जमीन को खाली कराया गया। कार्रवाई से पहले मालिक को अपना सामान निकालने की अनुमति दी गई। सीमा के पास स्थित इस घर की सुरक्षा व्यवस्था देख अधिकारी हैरान रह गए। बाहरी दीवारों पर चारों तरफ कंटीले तारों की बाड़ लगी थी। यह कार्रवाई क्षेत्र के अन्य नशा तस्करों के लिए एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *