फिरोजपुर में नाबालिग की पिटाई करने वाला गिरफ्तार:ड्रग तस्करी सूचना दी, पुलिस को देखकर आरोपी छत से कूदा, पैर टूटा

फिरोजपुर में ड्रग तस्करी की सूचना पुलिस को देने वाले 17 वर्षीय युवक की पिटाई के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिरोजपुर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल और एसएसपी भूपिंदर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। 24 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें नवांपुरबा निवासी विजय कुमार के बेटे विशाल को पीटा जा रहा था। आरोपियों का मानना था कि विशाल ने पुलिस को उनकी ड्रग तस्करी की जानकारी दी थी। पुलिस ने पांच आरोपियों की पहचान कर ली है। इनमें सिमरजीत सिंह उर्फ हनी, मनी, विशाल, टोनी और करण शामिल हैं। मुख्य आरोपी हनी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा। पुलिस को देखकर हनी ने छत से छलांग लगा दी। इस दौरान उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।25 जून को थाना कुलगाड़ी में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला बीएनएस और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार हनी के खिलाफ फिरोजपुर सहित पंजाब के अन्य थानों में सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *