फिरोजपुर रेल मंडल में वसूला 2.66 करोड़ का जुर्माना:39 हजार यात्रियों की जांच, 21 मई तक जारी रहेगा अभियान

पंजाब में फिरोजपुर रेल मंडल में मुख्यालय के निर्देश पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 22 अप्रैल से शुरू हुआ और 21 मई तक चलेगा। मंडल रेल प्रबंधक संजय साहू के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। अभियान के तहत अब तक 39 हजार से अधिक यात्रियों की जांच की गई है। इससे 2.66 करोड़ रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया। टिकट चेकिंग गंगा सतलुज एक्सप्रेस, फिरोजपुर-पटना समर स्पेशल, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनों में की जा रही है। वैध टिकट के साथ यात्रा करें यात्री : सैनी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने यात्रियों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि यात्री वैध टिकट के साथ यात्रा करें। ट्रेन में चढ़ने-उतरने के लिए कतार में रहें। डिजिटल भुगतान और क्यूआर कोड का उपयोग करें। ज्वलनशील पदार्थ न ले जाएं। प्लेटफॉर्म बदलने के लिए फुट ओवर ब्रिज का इस्तेमाल करें। यात्रा के दौरान वैध पहचान पत्र साथ रखें। यह टिकट चेकिंग अभियान मंडल की सभी लाइनों पर जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *