फिर मिलने के वायदे के साथ “प्रवाह” ने कहा अलविदा:SKIT का 6 दिवसीय प्रोग्राम पूरा; कलक्टर बोले- सफलता ही नहीं, विनम्रता से जीना ही असली कामयाबी

जयपुर में स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का 6 दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव प्रवाह, कॉलेज के वार्षिक समारोह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता मेटाक्यूब सॉफ्टवेयर के सह-संस्थापक पारिजात अग्रवाल ने की और इन्फोसिस लिमिटेड के ग्रुप प्रोजेक्ट मैनेजर मनन गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद संस्थान के अध्यक्ष सुरजा राम मील, निदेशक जयपाल मील और निदेशक (अकादमिक) प्रो. एस.एल. सुराणा ने अतिथियों का स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ. सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कामयाबी की परिभाषा केवल सफलता मिलना नहीं होता, विनम्रता के साथ जीवन जीना बहुत जरूरी है। इस मौके पर प्रो. सुराणा ने संस्थान की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पेश की। स्टूडेंट्स ने रंगारंग कार्यक्रमों की दी प्रस्तुतियां कार्यक्रम के दौरान विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स ने नृत्य, नाटक और गायन की शानदार प्रस्तुतियों से पूरे माहौल को कल्चरल एक्टिविटीज के रंग में सराबोर कर दिया। सांस्कृतिक संध्या में ‘नवरस’ की थीम पर आधारित नृत्य शिव तांडव, ऑपरेशन सिंदूर और नाटकों की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियां दी गई, जिनमें श्रृंगार, करुणा, वीर, हास्य, वीभत्स, अद्भुत, भयानक, रौद्र और शांत रस का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के रजिस्ट्रार रचना मील, प्राचार्य-प्रो. रमेश कुमार पचार, वाईसचेयरमैन अनिल बाफना, डीन डॉ आर के जैन समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *