फिल्म अभिनेता सैफ अली खान झुंझुनूं से मुंबई रवाना:मंडावा के अजीतगढ़ और चूड़ी गांव में कर रहे थे फिल्म ‘जम्हूरियत’ की शूटिंग

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान बुधवार दोपहर को मंडावा से वापस मुम्बई के लिए रवाना हुए। वे जयपुर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना होंगे। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान अपनी आगामी फिल्म ‘जम्हूरियत’ की शूटिंग के लिए झुंझुनूं और मंडावा में व्यस्त थे। 2 अप्रैल से वह निर्देशक गौरव चावला के निर्देशन में विभिन्न लोकेशंस पर फिल्म के दृश्यों को शूटिंग कर रहे थे। आज दोपहर 2:30 बजे तक सैफ अली खान चूड़ी अजीतगढ़ गांव में शूटिंग कर रहे थे। इसके बाद दोपहर 3 बजे उन्होंने मंडावा के होटल डेजर्ट रिसॉर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुए। शूटिंग के दौरान थलिया हवेली भी देखी
शूटिंग के दौरान सैफ अली खान ने मंडावा के पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण किया। ठाकुर शिवार्जुन सिंह के साथ उन्होंने प्रमुख पर्यटन स्थल थलिया हवेली का दौरा किया। हवेली में बने संग्रहालय में रखी वर्षों पुरानी वस्तुओं के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली। गाइड ओम सिंह डाबड़ी ने उन्हें हवेली के इतिहास से अवगत कराया। शूटिंग यूनिट के सदस्यों के अनुसार, सैफ अली खान का इस हवेली से पुराना नाता है। उन्होंने कई साल पहले इसी हवेली में अपनी फिल्मों ‘कच्चे धागे’ और ‘लव आज कल’ की शूटिंग भी की थी, जिससे उनकी पुरानी यादें ताजा हो गईं। माना जा रहा है कि फिल्म ‘जम्हूरियत’ में सैफ अली खान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और झुंझुनूं और मंडावा के विभिन्न ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों को फिल्म में दर्शाया जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट का अभी इंतजार है। फिल्म की यूनिट के अनुसार, शूटिंग का शेड्यूल पूरा होने के बाद अब सैफ अली खान मंडावा से जयपुर होते हुए मुंबई लौटेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *