फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर विरोध:एमसीबी में यादव समाज ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, रोक नहीं लगने पर आंदोलन की चेतावनी

एमसीबी में ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म को लेकर सर्व यादव समाज ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। समाज ने फिल्म के शीर्षक और कथानक पर आपत्ति जताते हुए इसे समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि फिल्म का नाम और इसकी कहानी समाज की सामाजिक छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत कर रही है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक और जातीय सद्भाव प्रभावित हो सकता है। जिलाध्यक्ष बोले – समाज के खिलाफ गलत चित्रण बर्दाश्त नहीं सर्व यादव समाज के जिलाध्यक्ष सरजू यादव ने कहा कि समाज किसी भी रचनात्मक अभिव्यक्ति के खिलाफ नहीं है, लेकिन यदि किसी समुदाय विशेष को गलत तरीके से दिखाया जाता है तो यह स्वीकार्य नहीं है। पूर्व पार्षद रमेश यादव ने भी प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इस विवाद के बीच, सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म के शीर्षक पर प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि केवल नाम के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता कि किसी समुदाय की छवि खराब हो रही है। फिलहाल, इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। सर्व यादव समाज ने आगे की रणनीति बनाने की बात कही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *