फिल्लौर में गुरुद्वारा साहिब में लगी आग:श्री गुरू ग्रांथ साहिब के पावन स्वरूप अग्नि की भेंट चढ़ा

जालंधर के फिल्लौर क्षेत्र में स्थित श्री गुरु रविदास महाराज जी के एक गुरुद्वारे में देर रात आग लगने की दुखद घटना सामने आई है। इस हादसे में गुरुद्वारे में रखा पावन स्वरूप अग्नि की भेंट चढ़ गया, जिससे श्रद्धालुओं में भारी दुख और रोष है। मामले की जानकारी देते हुए तरना दल के निहंग सिंह ने बताया कि गांव अनीर में स्थित गुरुद्वारा साहिब में आग लगने की सूचना उन्हें आज सुबह मिली। इसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई के दौरान प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शॉर्ट सर्किट के कारण गुरुद्वारा साहिब में आग लगी, जिससे पावन स्वरूप को नुकसान पहुंचा। निहंग सिंह ने इस घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि यह गांववासियों की लापरवाही का परिणाम हो सकता है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही गुरुद्वारा साहिब में नगर कीर्तन निकाला गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि जब घटना के बाद जांच की गई तो पावन स्वरूप के पास अगरबत्ती की माचिस जली हुई पाई गई, जिससे संदेह और भी गहरा हो गया है। निहंग सिंह ने गांववासियों से अपील की कि पुलिस को सच्चाई बताकर मामले की निष्पक्ष जांच में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यह गंभीर विषय है और इसकी बारीकी से जांच होनी चाहिए। पुलिस ने कहा- समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वहीं दूसरी ओर मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस अधिकारी भारत मसीह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में आग लगने की सूचना देर रात मिली थी। मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इस घटना में पावन स्वरूप जल गया।पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालुओं में शोक का माहौल इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। संगत और धार्मिक संगठनों ने दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *