फुटल्हा तालाब जैतहरी में सौंदर्य करण के नामपर भ्रष्टाचार का खुला खेल पार्षदों ने की शिकायत साइ नाथ एसोसिएट सतना के भ्रष्टाचार पर अध्यक्ष सीएमओ का संरक्षण

फुटल्हा तालाब जैतहरी में सौंदर्य करण के नामपर भ्रष्टाचार का खुला खेल पार्षदों ने की शिकायत
साइ नाथ एसोसिएट सतना के भ्रष्टाचार पर अध्यक्ष सीएमओ का संरक्षण
अनूपपुर।
नगर परिषद् जैतहरी में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव के द्वारा मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद में लगभग 2.00 करोड़ से अधिक की राशि से स्वीकृत प्रदान की गई है जिसका कार्य साईनाथ एसोसिएट सतना के नाम पर कार्य स्वीकृत हुआ है। उक्त कार्य में ठेकेदार द्वारा वार्ड क्र 5 फुटल्हा तालाब सौन्दर्रीयकरण का कार्य किया जा रहा है जिसमे निम्न अनियमिततायें की जा रही हैस तालाब के मेद्र में जो फर्सीकरण कार्य किया जा रहा है उसमें रेत के साथ पावर प्लांट से निकली हुई फ्लाईऐश को मिलाया जा रहा है साथ ही सीमेंट भी बहुत कम मात्रा में डाली जा रही है और फर्स की मोटाई भी स्टीमेट से बहुत कम डाली जा रही है जिससे शासन की राशि का दुरुपयोग हो रहा है।तालाब के मेद्र में जो विद्युत पोल लगाये गए है वह स्टीमेट में दिए गए मोटाई से बहुत कम मोटाई के है साथ ही उसमे जो लाइट लगाई गई है वह भी अभी से ही फ्यूज हो रहे है जिससे प्रतीत होता है कि लाइट ग्रराब कंपनी की लगाई गई है। तालाब के चारो ओर जो फेंसिंग कार्य किया जा रहा है उसमे भी स्टीमेट के अनुसार नहीं किया जा रहा है। शासन द्वारा फुटला तालाव सौन्दरीकरण का कार्य स्वीकृत किया गया है जबकि परिषद् द्वारा नगर की गन्दी नाली का पानी उक्त तालाब में डालने के लिए पकी नाली बना कर गन्दा पानी तालाब में डाला जा रहा है जिसने शासन की मंशा के विपरीत कार्य किया जा रहा है। यहां पर विशेष उल्लेखनीय है कि  जैतहरी नगर परिषद में लगभग 2 करोड़ से ज्यादा का कार्य कर रही साइन नाथ एसोसिएट सतना के द्वारा भ्रष्टाचार मनमानी की रोज एक नई कहानी लिखी जा रही है और यहां की जनता सहित पार्षद जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत पर शिकायत कर रहे हैं लेकिन ठेकेदार पर इसका कोई असर इसलिए नहीं है कि यहां के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का इस फार्म के द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की खुली छूट दे रखी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *