फुल आस्तीन की शर्ट उतरवाकर सेंटर पर एंट्री दी:राजस्थान में चपरासी भर्ती एग्जाम का पहला दिन- गले से धागों को भी उतरवाया; अब कल होगा पेपर

राजस्थान में चपरासी भर्ती का पहले दिन का एग्जाम खत्म हो गया। परीक्षा के बाद बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भीड़ देखी गई। अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक घंटे पहले सेंटर पर प्रवेश दिया था। इससे पहले कड़ी निगरानी में एक-एक अभ्यर्थी की जांच की गई थी। सीकर में फर्स्ट पारी में 5016 कैंडीडेट्स अलॉट थे। जिनमें से परीक्षा में 4123 कैंडीडेट्स उपस्थित रहे व 893 कैंडीडेट्स अनुपस्थित रहे। फर्स्ट पारी में उपस्थिति का प्रतिशत 82.20 व अनुपस्थिति का प्रतिशत 17.80 रहा। सेकंड पारी में 5016 कैंडिडेट्स अलॉट थे। जिनमें से परीक्षा में 4219 कैंडिडेट्स उपस्थित व 789 कैंडीडेट्स अनुपस्थित रहे। सेकंड पारी में उपस्थिति का प्रतिशत 84.11 व अनुपस्थिति का प्रतिशत 15.89 रहा। दोनों पारियों में 8342 कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया, जबकि 1682 कैंडिडेट्स अनुपस्थित रहे। आज जिले के 18 सेंटर पर परीक्षा हुई। 19 से 21 सितंबर तक तीन दिन होने वाली परीक्षा में 30096 कैंडिडेट्स शामिल होंगे। पहली पारी का एग्जाम सुबह 10 से 12 और दूसरी पारी दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी। हर पारी में 5016 कैंडिडेट्स शामिल होंगे। नकल और डमी कैंडिडेट्स पर कंट्रोल के लिए परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे, वीडियोग्राफी और उड़नदस्तों की कड़ी निगरानी रहेगी। आज परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश एक घंटे पहले ही बंद कर दिया गया। आधार कार्ड व प्रवेश पत्र में मिलान के बाद एग्जाम सेंटर में एंट्री दी गई। जिसके बाद फेस वेरिफिकेशन और बायोमेट्रिक से चेहरे का मिलान हुआ। परीक्षा केंद्रों पर महिला अभ्यर्थियों को पायल उतारने के लिए कहा गया, साथ ही गले में पहने धागे भी उतरवाए गए। कई उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने के समय तक दौड़कर परीक्षा केंद्र पहुंचते देखे गए। सीकर में परीक्षा से जुड़ी 3 अहम बातें… 1. जाम से निपटने के लिए पुलिस की तैयारी
सीकर में रोजाना 10,032 कैंडिडेट्स और उनके परिजनों सहित करीब 25,000 लोग आ रहे हैं। ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अफसर फील्ड में हैं। स्टेशन, पिपराली, जयपुर, नवलगढ़ और फतेहपुर रोड पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस तैनात की गई है। कैंडिडेट्स की सुविधा के लिए बसों में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की गई है। 2. परीक्षा केंद्रों पर उमड़ी भीड़, समय पर बंद हुए गेट
सीकर के एसके स्कूल एग्जाम सेंटर पर सुबह 8 बजे से पहले ही कैंडिडेट्स की लंबी लाइन नजर आई। वहीं, मारू स्कूल, एसके गर्ल्स कॉलेज के बाहर भी महिला कैंडिडेट्स की भारी भीड़ दिखी। 9 बजते ही सभी एग्जाम सेंटरों के गेट बंद कर दिए गए। एसके स्कूल एग्जाम सेंटर पर गेट बंद होने से 1 मिनट पहले कई महिला कैंडिडेट्स दौड़कर एग्जाम सेंटर पर पहुंचती नजर आईं। 3. डमी कैंडिडेट्स पर कड़ी निगरानी
परीक्षा केंद्रों पर हर कैंडिडेट्स के दस्तावेजों की गहन जांच होगी। डमी कैंडिडेट्स को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल जांच होगी। प्रश्न पत्र साथ ले जाने की अनुमति नहीं है, लेकिन ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी दी जाएगी। अब देखिए, ग्रेड फोर्थ भर्ती परीक्षा से जुड़ी PHOTOS…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *