फुसरो नगर परिषद के वार्ड नंबर-9 और 10 में जलापूर्ति से वंचित हैं लोग, चुआं से लाते हैं पानी

वार्ड नं-10बूथ : 2 जनसंख्या 3000 वोटर 2373 महिला 1140 पुरुष 1233 वार्ड नं-9बूथ : 2 जनसंख्या 4000 वोटर 1885 महिला 916 पुरुष 903 वार्ड 10 में पांच साल से अधूरा है सीसीएल पार्क फुसरो नगर परिषद का वार्ड नंबर 10 में सीसीएल एवं नगर दोनों से करोड़ रुपए की योजना का शिलान्यास हुआ, लेकिन ज्यादातर बढ़ी योजनाएं आज भी अधूरी रह गई। इससे यहां की जनता को उनका लाभ नहीं मिल पाया। वार्ड में करोड़ों की लागत से सीसीएल द्वारा पार्क का निर्माण कार्य 5 साल से अधूरा है। सहरी जलापूर्ति योजना का पाइप लाइन तो यहां बिछा लेकिन जल की आपू​िर्त नहीं हो सकी। वार्ड में जगह जगह कचरे का अंबार देखते ही बनता है। मजदूर धौड़ा में जाम नालियां एवं जर्जर सड़क स्थिति को और बदतर बना रही है। वार्ड 9: चुआं खोदकर प्यास बुझाते हैं कारीपानी बस्ती के लोग फुसरो नगर परिषद के वार्ड नंबर 9 एक ओर सीसीएल के कोलियरी, और दो तीन दिशा में बड़ी बड़ी पहाडिय़ां से घिरा हुआ है। यहां से एक बार मंजू देवी, फिर दो बार सरजू कुमार चौहान पार्षद रहें फिर की पूर्ण विकास यहां नहीं हो पाया। यहां जलापूर्ति योजना का लाभ अभी तक इस वार्ड में नहीं पहुंच पाया है। पहाड़ी इलाका होने के वजह से क्वार्टर के साइड में जंगल झाड़ी फेल गया है। जिससे चोरी का डर हमेशा रहता है। पहरेदारी होगा तो सभी लोग आराम से रह सकेंगे। कारीपानी बस्ती बरवाडीह के ग्रामीण आज भी चुआं खोदकर पानी निकालते हैं। पाइप लाइन बिछा, लेकिन नहीं मिलती है पानी यहां सीसीएल का कोलियरी, फिर भी विकास अधूरा इस क्षेत्र की मुख्य समस्याएं
इस क्षेत्र की मुख्य समस्याएं
मेरा वार्ड मेरा अधिकार वार्ड स्कैन फुसरो | बोकारो जिला का फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 एवं 10 में विकास योजनाओं का पूर्ण लाभ जनता तक नहीं पहुंच सका है। सीसीएल अधिग्रहित क्षेत्र होने के कारण यहां सीसीएल एवं नगर दोनों से करोड़ों की योजना आई लेकिन धरातल पर नहीं पहुंच सकी। पीएम आवास खुली नालियां, साफ सफाई के अभाव में दोनों वार्ड में है। पहाड़ पर होने के कारण सहरी जलापूर्ति योजना के लाभ से दोनों वार्ड वंचित रह गए। काम हुआ : सामुदायिक शौचालय बना, आरसीसी नाली का निर्माण, पैबर ब्लॉक बिछा, सरकारी ​योजनाओं का लाभ जनता को मिला है। काम हुआ : आरसीसी नाली का निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र बना, सामुदायिक शौचालय बना, पैबर ब्लॉक बिछा, सरकारी ​योजनाओं का लाभ जनता को मिला है। मोहल्ले : सेंट्रल कॉलोनी, शारदा कॉलोनी ए से सी टाइप, टीचर कॉलोनी आदि है। 5. कचरा उठाव के लिए कभी कभी वाहन यहां पहुंचती है। ना ही डस्टबिन की व्यवस्था है। सड़क किनारे कचरा का अंबार रहता है। 4. नाली का साफ सफाई नहीं होता है, खुली नाली होने के कारण दुर्गंध से लोगों को काफी परेशानी होती है। 3. शारदा कॉलोनी के बी टाइप में सड़क की समस्या है। समुदायिक भवन से लेकर ऊपर घर तक सड़क नहीं बन पाया है। 2. रोजगार की व्यवस्था नहीं होने के कारण पढ़े लिखे युवक दूसरों क्षेत्रों में पलायन कर जाते है। 1. जलापूर्ति योजना का पानी का कनेक्शन लगा दिया है, लेकिन ऊंचाई होने की वजह से पानी नहीं चढ़ पता है। 5. पहाड़ी व जंगल से घिरा होने के कारण चोरों की घटनाएं यहां प्रया: होते रहती है। प्रशासन की पेट्रोलिंग भी यहां नहीं घुमती है। 4. कचरा उठाव के लिए गाड़ी कभी कभार आता है। कचरा बढ़ जाने से यहां गाड़ी कचरा उठाने के लिए पहुंच जाते हैं। 3. वार्ड में कई जगहों पर सड़क टूटा हुआ है। जिसमें अंडर ग्राउंड माइंस से निकले वाला पानी सड़क से सड़क ओर खराब हो रहा है। 2. कई जगहों पर नाली की समस्या है, स्लैब नहीं लगाया गया है। कचरा नाली में चला जाता है। साथ ही ​​िगरने का भय रहता है। 1. जलापूर्ति योजना का लाभ जनता को ​नहीं मिला। कारीपानी बस्ती के ग्रामीण चुआं खोदकर पेयजल आदि के लिए पानी लाते हैं। क्या कहते है पार्षद : निवर्तमान पार्षद अजय कुमार जायसवाल ने कहा कि कई विकास योजनाओं कार्य हुआ है। क्या कहते है पार्षद :इस वार्ड सरजू चौहान ने कहा कि 5.5 करोड़ की योजना का लाभ दिया गया है। मोहल्ले : इस वार्ड में 32 क्वार्टर, कारीपानी बस्ती, कारी पानी ऑफिस आदि क्षेत्र हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *