अमृतसर| फूड सप्लाई विभाग के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जिले के डिपो होल्डरों को विभाग ने प्रशंसा पत्र बांटे हैं। यह पत्र विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर हो रही ई-केवाईसी शिद्दत व ईमानदारी से काम करने वाले डिपो होल्डरों को दफ्तर में बुलाकर डीएफएसई की ओर से दिए गए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राशन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जा रही हैं। जिसके मद्देनजर इसे सौ फीसदी करना अनिवार्य हैं। वहीं, वीरवार को विभाग ने दफ्तर में शहर के 50 डिपुओं को सम्मानित किया। यह सभी 50 डिपो वह थे जिन्होंने अपने इलाके में 85 प्रतिशत से उपर ई-केवाईसी कर ली हैं। वहीं विभाग के मुताबिक कुछ डिपुओं ने 100 फीसदी काम पूरा कर लिया है।


