फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा कर होली खेली

जालंधर| स्वामी मोहन दास मॉडल स्कूल में होली का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी रंग-बिरंगे और सफेद परिधानों में सज-धज कर आए, जिन्होंने अपनी मासूम हंसी और उमंग से पूरे वातावरण को खुशियों से भर दिया। इस मौके स्कूल परिसर को वॉटर स्प्लैश थीम, रंग-बिरंगी झालरों और ताजे फूलों से सजाया गया था। पर्यावरण की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए, बच्चों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को प्राकृतिक गुलाल लगाकर और फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा कर सुरक्षित होली खेली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *