जयपुर | ‘टीम अशोक’ का होली मिलन व फाग उत्सव रोटरी इंटरनेशनल के 121वें स्थापना दिवस के साथ संपन्न हुआ। अशोक क्लब में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के करीब 275 सदस्य शामिल हुए। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रज्ञा मेहता सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया और रोटरी की सेवा परंपरा को याद किया। अजय काला, अरुण बगड़िया, राजेश खत्री व कुलविंदर ढिल्लों आदि सदस्यों ने गुलाल और फूलों की होली खेली। शेखावाटी से आए सांस्कृतिक दल की चंग व फाग गीतों की प्रस्तुति ने माहौल रंगीन बना दिया।


