अजमेर में बुलेट पर सवार होकर एयरगन लेकर घूमने वाले युवक ने सोशल मीडिया पर फॉलोअर बढ़ाने व फेमस होने के लिए ऐसा किया। क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया युवक आगरा गेट अजमेर निवासी कुणाल सांखला (18) है। क्रिश्चयनगंज थाना प्रभारी अरविन्द चारण ने बताया-सोशल मीडिया पर शुक्रवार देर शाम से एक वीडियो सामने आया था। वीडियो क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र के वैशाली नगर स्थित सेवन वंडर्स के पास का था। वीडियो में बुलेट सवार तीन युवक दिखाई दे रहे थे। इस पर वीडियो की जांच की और वाहन मालिक का पता किया। इसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कब्जे से एयरगन बरामद की गई। साथ ही बुलेट भी बरामद कर ली है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फोलोअर बढ़ाने व फेमस होने के लिए आरोपी युवक ने ऐसा किया। पढें ये खबर भी… 9 करोड़ की प्राधिकरण की जमीन, बेचने की तैयारी:छह अफसर और बाबू शामिल, डिमांड नोट भी जमा अजमेर विकास प्राधिकरण के अफसर-कर्मचारी सिर्फ अपना विकास कर रहे हैं, इसके लिए महकमे की जमीन भी बेचनी पड़े तो पीछे नहीं हटते। एडीए के 6 अफसरों और कर्मियों ने मिलकर विभाग की 9 करोड़ की जमीन एक बिल्डर के नाम करने की तैयारी कर ली। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक


