फेरों से पहले दूल्हे को याद आई प्रेमिका:मंडप के नीचे उतरकर शादी से किया इंकार, कहा- शादी की तो प्रेमिका जान दे देगी

हरदोई में सात फेरों से पहले दूल्हे को प्रेमिका की याद आ गई। उसने शादी से इनकार कर दिया। कहा- अगर शादी कर ली, तो प्रेमिका जान दे देगी। 2 घंटे तक घरवाले दूल्हे को मनाते रहे, लेकिन शादी न करने की जिद पर अड़ा रहा। लड़की के परिवार ने पुलिस बुला ली। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। थानेदार ने समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। समझौते के तहत दूल्हे ने लड़की पक्ष को 9 लाख रुपए दिए। फिर बारात बिना दुल्हन के लौट गई। यह पूरा मामला माधौगंज कस्बे का है। 6 महीने पहले तय हुई थी शादी
दूल्हा दीपेंद्र सिंह उन्नाव के दुल्लापुर बाईपास का रहने वाला है, जबकि दुल्हन हरदोई के माधौगंज की रहने वाली है। दोनों की शादी 6 महीने पहले तय हुई थी। 10 दिसंबर को दूल्हा बारात लेकर माधौगंज के गेस्ट हाउस में पहुंचा। दुल्हन के घरवालों ने बारात का स्वागत किया, जयमाल हुआ और दोनों पक्षों के लोगों ने दूल्हे-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। दूल्हे और दुल्हन ने साथ में फोटो भी खिंचवाईं। जयमाला के बाद नहीं आया लड़का
पंडितजी ने बताया कि जयमाल के बाद दूल्हे को फेरों के लिए बुलाया गया, लेकिन वह काफी देर तक नहीं आया। इसके बाद लड़की के भाई को दूल्हे को बुलाने के लिए भेजा गया। तब दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पता चला कि दूल्हे का किसी लड़की के साथ अफेयर है। दुल्हन के शादी से इनकार करने पर उसके घरवाले परेशान हो गए। उन्होंने दूल्हे को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद लड़की के घरवालों ने पुलिस बुला ली। थोड़ी देर बाद पुलिस पहुंची और पुलिसकर्मियों ने भी दूल्हे को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। दूल्हा ने कहा- प्रेमिका के चक्कर में उसने यह निर्णय लिया
दूल्हा दीपेंद्र सिंह ने बताया- मुझे शादी से कोई परहेज नहीं है, लेकिन प्रेमिका के चक्कर में यह निर्णय लिया। उसके दोस्तों ने बताया कि फोन पर उसकी प्रेमिका ने धमकाया था। कहा था- अगर वह शादी करता है, तो वह आत्महत्या कर लेगी। इससे वह डर गया। इसी कारण उसने शादी से इनकार कर दिया। लड़की पक्ष तहरीर देगा, तो होगी कार्रवाई
थानाध्यक्ष केके यादव ने बताया कि दूल्हे पक्ष के लोगों से थाने ले आकर पूछताछ की गई। दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर ली है। अगर लड़की पक्ष तहरीर देता है, तो कार्रवाई की जाएगी। ———————————– ये भी पढ़ें… दूल्हे का पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, साइकिल से लाया बारात:हरे पत्तल में खाया खाना, कुल्हड़ में पीया पानी, कहा- स्वच्छ हवा-पानी जरूरी आधुनिक तकनीक और हाईटेक शादी समारोहों के बीच, प्रतापगढ़ में सोमवार को मानधाता क्षेत्र के पूरे खरगराय गांव में एक अनोखी बारात निकली। इस बारात में दूल्हा साइकिल पर सवार होकर अपने रिश्तेदारों और बारातियों के साथ दुल्हनिया लेने निकला। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *