जांजगीर| फेसबुक पर अश्लील फोटो अपलोड करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिवरीनारायण पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो जो कि 24 घंटे ऑनलाइन फेसबुक और इंस्टाग्राम में नजर रखी जा रही है। साथ ही अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड करने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। साइबर की टीम की सूचना पर खरौद में रहने वाले युवक लोकेश सहिस (20) को अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 67 (बी) के तहत अपराध कायम कर उसे गिरफ्तार किया है।


