फैक्ट्री कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत

लुधियाना| थाना सदर क्षेत्र में संगोवाल पुल पर तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई हरबंस सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 28 वर्षीय सुरजीत कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से अयोध्या का रहने वाला था और लुधियाना में एक फैक्ट्री में काम करता था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने आरोपी ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *