फैबफेस्ट 2026 में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया

भास्कर न्यूज | लुधियाना ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल सिविल सिटी ने फैबफेस्ट 2026 बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ वीरवार को मनाया। यह आयोजन मझ फगोवाल के मनोहारी खेल-मैदान में आयोजित किया गया। प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों की कलात्मक, सांस्कृतिक और खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से आयोजित इस उत्सव ने पूरे मैदान को रचनात्मकता और आनंद के रंगों से भर दिया। फैबफेस्ट 2026 में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें मंच प्रस्तुतियां, कला एवं शिल्प प्रदर्शनी और मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं शामिल थीं। म्यूजिकल चेयर, बैडमिंटन, क्रिकेट, ब्लाइंड हर्डल, कप ट्रांसफर चैलेंज और बॉल बैलेंसिंग जैसी रोचक प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों में उत्साह का संचार किया। विशेष आकर्षण के रूप में रथयात्रा और मिट्टी के बर्तन बनाने की कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसने सभी को एक अनूठा सांस्कृतिक और रचनात्मक अनुभव प्रदान किया। ग्रीन लैंड स्कूल श्रृंखला के चेयरमैन डॉ. राजेश रुद्रा ने इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन प्रिंसिपल रितु मल्होत्रा के संबोधन के साथ हुआ। उन्होंने कहा फैबफेस्ट केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारे विद्यालय की उस सोच का प्रतीक है। फैबफेस्ट 2026 में नृत्य की प्रस्तुति देते नन्हे बच्चे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *